प्रोटीन के बारे में A to Z जानकारी मिलेगी यहां

प्रोटीन के बारे में A to Z जानकारी मिलेगी यहां

सेहतराग टीम

जब भी प्रोटीन का नाम आता है तो अक्सर आपके जहन में कुछ सवाल जरूर आते होंगे, जैसे कि प्रोटीन क्या है, प्रोटीन आपके लिए इतना जरूरी क्यों हैं यानी शरीर को प्रोटीन की जरूरत क्यों होती है और कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको सारे सवालों के जवाब देंगे। साथ ही उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से आपको भरपूर मात्रा प्रोटीन मिलेगा। तो चलिए जानते हैं?

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

प्रोटीन क्या है (What is Protein in Hindi):

प्रोटीन भोजन के तीन मुख्य वर्गों में से एक है। प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं, जो सेल के “बिल्डिंग ब्लॉक्स” के रूप में कार्य करते हैं। कोशिकाओं को बढ़ने और खुद को ढालने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

शरीर को प्रोटीन की जरूरत क्यों होती है (Why Does Your Body Need Protein in Hindi):

प्रोटीन कई तरह से फायदेमंद है। जैसे मांसपेशियों को ताकत देना, हड्डियां मजबूत करना, टिश्यू की मरम्मत, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना देना, प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करना यानी बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए, हमारी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना हमारे लिए जरूरी हो जाता है।

कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए (How Much Protein do You Need Every Day in Hindi):

जो लोग ज़्यादा मेहनत का काम नहीं करते हैं, उन्हें अपने वज़न के प्रति किलोग्राम के हिसाब से हर रोज़ 0.75 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। एक पुरुष को कम से कम 55 ग्राम और महिला को 45 ग्राम प्रोटीन रोज़ खाना चाहिए।

इन चीजों में पाया जाता है सबसे ज्यादा प्रोटीन (High Protein Foods in Hindi):

सोयाबीन

1 कप सोयाबीन में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इसकी आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा सोया चंक को उबालकर ऊपर से नमक डालकर भी खा सकते हैं।

मूंग की दाल

मूंग की दाल प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक सस्ता साधन है क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

बादाम

बादाम बेहतरीन किस्म के फैट के साथ साथ भरपूर प्रोटीन से युक्त होता है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

काजू

यूं तो काजू के कई फायदे हैं और ये वजन बढ़ाने के लिए भी सहायक है साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर होता है। सिर्फ 100 ग्राम काजू में करीब 553 कैलोरी, 44 ग्राम फैट और करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है।

पनीर

दूध से बने सभी प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करते हैं। पनीर भी दूध से ही तैयार होता है और इसमें प्रोटीन, कार्ब और फैट पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम के आस-पास प्रोटीन होता है।

दही

दूध से बनी हर चीज़ में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है और इसीलिए दही भी प्रोटीन का एक बेहतर जरिया है। 100 ग्राम दही में करीब 11 ग्राम प्रोटीन होता है।

दूध

दूध ना सिर्फ शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी कर हड्डियां मजबूत करता है बल्कि ये प्रोटीन से भी भरपूर होता है। एक लीटर दूध में करीब 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में 4.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसे आप अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें कैंसर से लड़ने वाले पार्टिकल भी पाए जाते हैं।

कटहल

एक छोटी कटोरी कटहल में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। मीट की तरह दिखने वाले कटहल में पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

कुटु का आटा या बकव्हीट

एक कप कुटु के आटे में 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसमें आसानी से पचने वाला प्रोटीन होता है। यह ग्लूटन फ्री होता है।

अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज भी प्रोटीन सेवन का एक बेहतरीन जरिया है। एक कप अंकुरित अनाज में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है।

मूंगफली

यूं तो मूंगफली में फैट पाया जाता है लेकिन ये प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है।

चना

चना ना सिर्फ प्रोटीन बल्कि फाइबर से भी भरपूर होता है, इसे भिगोकर, उबाल कर या फ्राई करकर भी खा सकते हैं। 100 ग्राम चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।